खगडि़या, मार्च 29 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने विक्षिप्त युवक जयकृष्ण उर्फ कारे शर्मा की पत्नी पुनीता कुमारी के आवेदन पर चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए हत्या का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। समाचार लेखन तक इसमें किसी नामजद के गिरफ्तार होने की खबर नहीं है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार की देर रात में बेला नौबाद पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी कुशो शर्मा के तीस वर्षीय पुत्र जयकृष्ण उर्फ कारे शर्मा को पीट- पीटकर मार दिया गया था एवं उसके शव को गांव के अंबेडकर चौक पर रख दिया था। इसकी जानकारी परिजनों को शुक्रवार के सबेरे मिली जब लोगो ने उसके शव को उक्त स्थल पर होने की खबर दी। इस संबंध में आवेदिका ने गांव के ही कैलाश शर्मा के 55 वर्षीय पुत्र मनोज शर्मा, उसका पुत्र रणवीर शर्मा, राजू शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा एवं सुरजी शर्मा के पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.