मोतिहारी, अप्रैल 7 -- अजय कुमार, तुरकौलिया। तुरकौलिया में जहरीली शराब कांड को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक आलियास की पत्नी सलमा नेशा के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में बैरिया बाजार निवासी राकेश साह उर्फ सुखाड़ी साह पर जहरीली शराब पिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मृतक आलियास शंकरसरैया शेख शरण टोला का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल को आलियास ने अपनी पुत्री की शादी की थी और 3 अप्रैल को उसकी विदाई हुई थी। इसके अगले ही दिन, 4 अप्रैल को वह बैरिया बाजार गया, जहां उसने सुखाड़ी साह के यहां शराब पी थी। उसी दिन उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। मृतक की पत्नी सलमा नेशा का आरोप है कि उसके पति को जानबूझकर जहरीली शराब पिलाई गई, जिससे उसकी मौत हुई। इधर, पुलिस ने आरोपी सुखाड़ी साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.