उन्नाव, फरवरी 24 -- उन्नाव। शहर के लोक नगर मोहल्ले में मंगलवार को 35 वर्षीय बच्चा उर्फ शिवलाल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार, शिवलाल पेशे से राजमिस्त्री था। दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। करीब 13 वर्ष पहले उसकी शादी सविता के साथ हुई थी। एक बेटा और एक बेटी है। करीब दो वर्ष पूर्व पत्नी सविता किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई। इस घटना को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। पत्नी के अलग हो जाने से शिवलाल मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठा लिया। मृतक की बेटी अपनी मां के साथ है। बेटा घर पर दादा-दादी और अन्य परिजनों के साथ रहता है। पिता की मौत के बाद बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.