विधि संवाददाता, जुलाई 18 -- Husband-Wife Story: पत्नी और तीन बच्चों के साथ सामान्य जिंदगी जी रहे एक शख्स को अपनी पत्नी के अपहरण मामले में कोर्ट से वारंट मिला। इस वारंट से सब सन्न रह गए। पूरा परिवार चिंता में पड़ गया। बच्चों को तो समझ ही नहीं आया कि आखिर ये मामला क्या है? इस परेशानी और चिंता के बीच इलाहाबाद हाई कोई की लखनऊ बेंच से पति को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके वैवाहिक जीवन के तथ्यों पर गौर करते हुए, अजय कुमार और अन्य की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने वर्ष 2001 के इस किडनैपिंग मामले में 24 साल से अधिक समय तक ट्रायल लंबित रहने पर टिप्पणी करते हुए, कहा है कि अक्सर कहे जाने वाले कथन 'तारीख पे तारीख' को हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली की पहचान बनने की उम्मीद नहीं की जा सकती। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति राजीव भारती की...