साहिबगंज, अप्रैल 16 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर की एक विवाहिता के कथित अपहरण का मामले को लेकर पीड़ित पति के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया है कि वह पुणे में मजदूरी करने के लिए गया था। इस बीच घर में अकेली पाकर उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया है। घटना की सूचना उसे मोबाइल पर प्राप्त हुई। इसके बाद वह अविलंब घर पहुंचा। घर लौटने के बाद जब उसने अपनी पत्नी की तलाश शुरू की तो पता चला कि मालदा जिला के जीत मंडल उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया है। फोन पर कथित आरोपी से संपर्क करने पर उसने उसकी पत्नी को अपने साथ ले जाने की बात स्वीकार करते हुए धमकी दी कि पत्नी को अब भूल जाओ। इस बीच थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि पति की शिकायत पर राजमहल थाना में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.