उन्नाव, अप्रैल 11 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी 7 अप्रैल की रात घर से बाहर नित्य क्रिया जाने की बात कहकर निकली थी। जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो इधर-उधर खोजबीन शुरू की। तभी इस बीच पता चला कि उसे गांव का निवासी नीरज पाल कहीं भगा ले गया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...