पत्नी की हत्या में पति समेत 10 नामजद, गिरफ्तारी नहीं
बुलंदशहर, अक्टूबर 4 -- नरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखना में दहेज की मांग को लेकर हुए विवाद में नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पति समेत 10 आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मेरठ के फिरोज नगर, घंटा वाली गली, थाना लिसाड़ी गेट निवासी खुशबू की शादी गत 2 जून 2026 को पिलखना निवासी फईमुद्दीन से हुई थी। दोनों की दूसरी शादी थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर खुशबू और उसके ससुराल पक्ष के बीच विवाद होने लगा। परिजनों ने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई थी। बाद में ग्राम प्रधान गुरमीत के दबाव में समझौता होने की बात भी सामने आई, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हुआ。 यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.