रामपुर, अप्रैल 29 -- स्वार थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में बुधवार को कोर्ट ने पति और प्रेमिका दोनों को दोषी करार दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। कोर्ट इस मामले में गुरुवार (आज) को दोनों को सजा सुनाएगी। घटना स्वार थाना क्षेत्र के भगवंतनगर की है। यहां मिलकखानम थाना के गांव नानकारेन निवासी चरनजीत कौर की शादी घटना से करीब बीस साल पहले भगवंतनगर निवासी अमरीक सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी मे अनबन रहने लगी थीं। जिस कारण अक्सर विवाद होता था। 29 मार्च 2024 को इसी विवाद के चलते अमरीक सिंह ने पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी थीं। हत्या के बाद मृतका के तहेरे भाई सुखदेव सिंह ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। इस दौरान यह तथ्य सामने आया था कि आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.