हरदोई, जनवरी 31 -- धियरई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजीपुर में शुक्रवार को महिला की हत्या के मामले में पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। दूसरे दिन भी परिजनों की ओर से तहरीर न मिलने के कारण अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। मृतका अंजू पांच बहनों में सबसे छोटी थी। उसका शव घर के अंदर चारपाई पर मिला था। बताया जा रहा है कि पति ने घटना को स्वीकार भी किया है, इसके बावजूद परिजनों ने अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। इससे पुलिस की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ समय पहले पत्नी के मायके चले जाने के बाद दोनों के रिश्तों में तनाव चल रहा था, जो बाद में हत्या का कारण बना। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.