पत्नी की हत्या मामले में पति ने किया आत्मसमर्पण
हाजीपुर, जून 13 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता महिसौर थाना क्षेत्र की 37 वर्षीय रीता देवी की हत्या और शव जलाने के मामले में उनके पति नंद किशोर राय उर्फ पप्पू राय ने हाजीपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। यह घटना बीते 5 जून की रात हुई थी। आरोप है कि पति ने परिवार के साथ मिलकर रीता देवी की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद रीता देवी के शव को जला दिया गया था। शव के बचे हुए कुछ अवशेषों को झाड़ियों में फेंक दिया गया था। रीता देवी जो राजापाकर थाना क्षेत्र के बखरी बराई गांव निवासी जगत राय की पुत्री थीं। उनकी शादी नंद किशोर राय से साल 2007 में हुई थी। शादी के दो साल बाद नंद किशोर राय ने रीता देवी को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। इस संबंध में महिसौर थानाध्यक्ष चांदनी सांवरिया ने बताया कि महिला की हत्या और शव जलाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति और सस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.