पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति जेल भेजा गया
लातेहार, जून 27 -- चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की बोदा पंचायत के बीयरजंघा गांव में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिलीप भुइयां ने अपनी पत्नी शेम्पू देवी की पत्थर से मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.