रांची, फरवरी 18 -- रांची, संवाददाता। पत्नी की हत्या के जुर्म में पिछले तीन साल से अधिक समय से जेल में बंद आरोपी अशोक महतो उर्फ अशोक कुमार को एक बार फिर अदालत ने जमानत देने से इनकार किया है। उसकी ओर से दाखिल जमानत अर्जी पर अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के पश्चात अदालत ने अर्जी खारिज कर दी। आरोपी 8 जनवरी 2023 से न्यायिक हिरासत में है। मामला बुंडू थाना कांड संख्या 04/2023 से जुड़ा है, जिसमें आरोपी पर पत्नी की हत्या का आरोप है। आरोपी की जमानत अर्जी 2 मई 2024 को हाईकोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.