पत्नी की हत्या के 26 दिन बाद आरोपी पति का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
ग्वालियर, सितम्बर 26 -- झांसी में 27 साल की शिवानी हत्याकांड में पुलिस ने 26 दिन बाद आरोपी पति यश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार देर रात सिमरधा गांव के पास घेराबंदी के दौरान यश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यश पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त को झांसी के आवास विकास इलाके में एक कमरे के अंदर शिवानी की लाश मिली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई थी।आरोप है कि हत्या के बाद यश ने कमरे को बाहर से लॉक किया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक, रात करीब एक बजे सीपरी बाजार पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.