महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज के बृजमनगंज में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाले आरोपी पति ने 24 घंटे के अंदर खुदकुशी कर ली। पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर हुए इस लोमहर्षक घटना ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। पत्नी के हत्यारोपी पति मुर्तुजा का शव शुक्रवार को दोपहर बाद उसके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस जांच में जुट गई है।बृजमनगंज के ग्राम सौरहा खास में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर एक दिन पूर्व गुरुवार की शाम बड़ी वारदात हो गई थी। डेढ़ साल पहले दोनों की शादी हुई थी और मुर्तुजा की पत्नी नजमा विवाद के बाद अपने मायके बरगाहपुर में रहती थी। गुरुवार को वह अपना सामान लेने पति के घर सौरहा खास पहुंची थी। घर से बाहर निकली कि आर...