पीलीभीत, मार्च 12 -- जहानाबाद। महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति और देवर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मृतका की पुत्री ने थाना जहानाबाद में पिता चाचा समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। हत्या की वजह जमीन पर कब्जा करने की नीयत बताई गई है। बरेली जिले के थाना भुता के ग्राम बहुआ मगरासा निवासी ललिता देवी ने चार दिन पूर्व थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि उसकी मां धन देवी चार मार्च को दोपहर करीब एक बजे बकरी चराने के लिए घर से निकली थी। अगले दिन पांच मार्च को सुबह करीब 10 बजे ग्राम सुस्वार और पंसोली के बीच एक खेत में उसकी मां का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। आरोप लगाया था कि उसकी मां को उसके पिता मंशाराम व चाचा पप्पू ने अज्ञात व्यक्तियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.