संभल, दिसम्बर 1 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव भवन में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट में हुई पत्नी की मौत के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि मृतक महिला नेमवती के भाई अमरीश पुत्र राजेश्वर निवासी गांव भिरावटी थाना धनारी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन नेमवती को उसके पति विपिन कुमार ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पूरे मामले में आरोपी विपिन कुमार निवासी गांव भवन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गईं। टीम ने आरोपी विपिन को भवन चौराहे से हत्या में प्रयुक्त की लकड़ी की फंटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को गांव भवन में दोपहर ढाई बजे करीब पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हो गया था। पूरे मामले में मृतक महिला के भाई की ओर से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.