पत्नी की हत्या के बाद बेटे को खोजता रहा, पुलिस और नाती पर भी ताना तमंचा
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- खुटार। पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी हरपाल का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने तमंचे में दूसरा कारतूस भरा और बेटे जंगबहादुर की हत्या करने के इरादे से गांव पहुंच गया। हाथ में तमंचा लहराते हुए वह बेटे को तलाशने लगा, लेकिन इसकी भनक लगते ही जंगबहादुर जान बचाकर खेतों की ओर भाग गया और छिप गया।ग्रामीणों की सूचना इसी बीच ग्रामीणों ने डायल 112 और खुटार पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिसकर्मियों पर ही तमंचा तान दिया। इसके बाद पास में खड़े अपने नाती विकास को भी निशाना बनाया। तमंचा तानते देख विकास किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। पुलिस आरोपी को काबू करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान सिपाही फिरोज अली जैसे ही उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े, हरपाल ने तमंचे से अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.