पत्नी की हत्या के बाद नीली चटाई में लपेट जंगल में फेंक आया शव; वारदात की वजह को लेकर यह बोला पति
रेवाड़ी, जून 3 -- हरियाणा में रेवाड़ी जिले के धवाना स्थित माखरिया की ढाणी की झाड़ियों में 31 मई को नीले रंग की चटाई में लिपटा एक महिला का शव मिला था, जिसके बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस ने उसके पति कंवरपाल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के कुमीडिया, प्रतापगढ़ निवासी 26 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। ज्योति कुमारी की शादी वर्ष 2018 में गांव मंदोला निवासी कंवरपाल के साथ मंदिर में हुई थी। उनका एक 4 साल का बेटा भी है। अभी वह रेवाड़ी के गांव मंदोला में रह रही थी। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि 30 मई की रात वह शराब पीकर घर आया था। पत्नी ने टोका तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और गला दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद उसने उसके शव को बाथरूम में बंद कर दिया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.