बोकारो, अप्रैल 19 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग पंचायत स्थित हुरलुंग जोभिया टोला में दहेज और पति का किसी से अवैध संबंध के विवाद में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान प्रमिला देवी के रूप में की गई है, जो अजय महतो ऊर्फ टेकलाल महतो की पत्नी थी। घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतका के पति ने ही ससुराल वालों को फोन कर प्रमिला की मौत की सूचना दी। परिजन जब शनिवार सुबह पहुंचे तो घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था और प्रमिला देवी का शव खाट पर पड़ा हुआ था। परिजनों के अनुसार, शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं थे, लेकिन गर्दन टेढ़ी पाई गई, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.