पाकुड़, अप्रैल 10 -- लिट्टीपाड़ा। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांडूपड़ता में हुई पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी पति बेसगा पहाड़िया को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए राज्य छोड़कर दिल्ली भागने की योजना बना रहा था। वह बस या ट्रेन पकड़ने के उद्देश्य से सुरक्षित ठिकाने की तलाश में था। वहीं थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में सघन छापेमारी शुरू कर दी थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी बेसगा पहाड़िया को चितलो फार्म के पास से धर दबोचा। पुलिस की मुस्तैदी के कारण आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ की, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.