पत्नी की हत्या के आरोपी फौजी को नहीं मिली जमानत
आगरा, मई 15 -- पारिवारिक विवाद के चलते दीवानी से तारीख कर घर लौट रही पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी फौजी पति मनोज कुमार निवासी राजाखेड़ा, जिला धौलपुर को राहत नहीं मिली। जिला जज संजय कुमार मलिक ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता राधाकृष्ण गुप्ता और एडीजीसी देवी सिंह सोलंकी ने जमानत का विरोध किया। वादी हरी सिंह ने थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज कर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री मंजू देवी की शादी 17 वर्ष पहले मनोज कुमार से हुई थी। पिछले नौ वर्षों से पारिवारिक विवाद के कारण दोनों के बीच मुकदमेबाजी चल रही थी। 18 जुलाई 2025 को मंजू देवी अपनी पुत्री मोहिनी के साथ दीवानी से तारीख कर घर लौट रही थीं। आरोप है कि फतेहाबाद से पीछा कर रहे लोगों ने ग्राम सारंगपुर के पास मां-बेटी को घेर लिया और मंजू देवी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.