पत्नी की हत्या के आरोपी पति को जमानत नहीं
रांची, जुलाई 30 -- रांची। तमाड़ के गुंटी गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद सुखलाल मुंडा को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। घटना 2 जनवरी 2025 की है। आरोपी देर रात मेला देखकर शराब के नशे में घर लौटा था। इसी दौरान पत्नी सुनीता मुंडा से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में उसने लाठी-डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.