मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- हथौड़ी। सिमरी बसंत में बुधवार को फरार अभियुक्त राजकुमार सहनी का घर कुर्क किया गया। इस दौरान पुलिस ने घर की खिड़की, चौकी, बक्सा आदि जब्त कर लिया। उसपर पत्नी की हत्या का आरोप था। पुलिस के अनुसार राजकुमार के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया था, लेकिन अभियुक्त ने आत्मसमर्पण नहीं किया। दो जुलाई 2025 को राजकुमार की सास ने थाना में हत्या का केस दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...