आरा, जुलाई 20 -- गड़हनी, एक संवाददाता। गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में चर्चित पत्नी हत्याकांड में गड़हनी पुलिस को कामयाबी मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपित को गड़हनी पुलिस ने झारखंड के बोकारो से गिरफ्तार कर लिया। गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान, साक्ष्यों और लगातार की जा रही छापेमारी के आधार पर शनिवार की रात मुख्य आरोपित संतोष कुमार सिंह (37 वर्ष) को बोकारो से दबोच लिया। आरोपी स्व राजेन्द्र सिंह का पुत्र एवं गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवपुर गांव में पत्नी की हत्या के मामले में गड़हनी थाना कांड संख्या 67/26 दर्ज होने के बाद से उक्त आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। यह भी पढ़ें- पत्नी की हत्या में 8 साल से फरार...