पत्नी की हत्या का आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, एक साल से चल रहा था फरार
बस्ती, सितम्बर 7 -- बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने पत्नी की गैर इरादतन हत्या के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे विशेषरगंज बाजार में साड़पुर की ओर जाने वाले तिराहे से सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सुबरहा गांव निवासी राजकुमार चौहान उर्फ पाड़े (45) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 14 जून 2025 की रात राजकुमार का पत्नी से विवाद हुआ था। आरोप है कि बहस के दौरान उसने लकड़ी के पटिया से पत्नी पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मृतका की 18 वर्षीय पुत्री सोनाली ने पुलिस को दी थी। मामले में 20 जून 2025 को दुबौलिया थाने में राजकुमार के खिलाफ धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.