अररिया, मार्च 10 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के डुमरिया गांव में दहेज के मांग के खातिर कुदाल से पत्नी की हत्या मामले में पुलिस में गिरफ्तार आरोपी पति समेत एक में आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी डुमरिया निवासी बबलू राम पिता विनोद राम एवं खेरा पंचगछिया निवासी अरुण यादव बताया जाता है। गिरफ्तार बबलू राम पर दो दिन पूर्व धारदार हथियार से अपने ही पत्नी का हत्या कर दिया गया था जिस मामले में मृतका के पिता के द्वारा पति सहित छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वही अरुण यादव पर न्यायालय से वारंट निर्गत था। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...