मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मीनापुर। अलीनेउरा वार्ड-4 में पुलिस ने छापेमारी कर सुनीता कुमारी की हत्या के आरोपित पति विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मृतका के पिता चकजमाल निवासी चंदेश्वर भगत ने पति समेत सात लोगों पर दहेज हत्या का केस‌ दर्ज कराया था। थानेदार रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...