पत्नी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप, पति समेत परिजन फरार
मुंगेर, जुलाई 29 -- बरियारपुर, संवाददाता। रघुनाथपुर गांव की विवाहिता चांदनी कुमारी की संदिग्ध हत्या और शव गायब होने के मामले में बरियारपुर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के बाद से नामजद पति निक्की कुमार मंडल सहित परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रेलवे लाइन की भी बारीकी से जांच की। वहां खून के धब्बे मिले हैं। लापता शव की खोज भी की जा रही है। मृतका के मायके वालों ने पति, देवर और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। घटना 26 जुलाई को देर रात्रि की बतायी जा रही है। चांदनी देवी की मां मीना देवी एवं बहन मधु देवी ने बताया कि चांदनी की शादी 2014 में हुई थी। इधर कुछ दिनों से पति और देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.