नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक शख्स ने शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 32 साल की गीता भाटी के तौर पर हुई है। आरोपी पत्नी की हत्या के बाद रातभर उसके शव के बगल में सोता रहा। फिर तड़के घर से फरार हो गया। पुलिस ने मंगलवार को बुलंदशहर से आरोपी पति चंद्रपाल भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। चंद्रपाल भाटी का विवाह 11 साल पहले गीता से हुआ था। दंपति को दस साल और 8 साल की दो बेटियां हैं। शादी के कुछ समय बाद से ही दंपति में विवाद होने लगा था। चंद्रपाल कभी एक जगह नौकरी नहीं करता था और शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। इसी वजह से गीता दोनों बेटियों को लेकर आनंद पर्वत के बलजीत नगर में अपनी मां के पास रहने लगी थी। यहां वह एक फैक्टरी में काम करती थी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में दिमाग हिला देन...