पत्नी की हत्या कर मां से बोला-तेरी बहू को मारकर जा रहा हूं
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 12 -- फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र के देवरामपुर गांव में मंगलवार की देर रात महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद अपनी मां को इसकी जानकारी दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप समेत कई स्थानों पर खोजबीन की। देवरामपुर निवासी मीरा वर्मा की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। उनके पति सनी वर्मा फॉल सीलिंग की ठेकेदारी करते हैं। दंपती के चार बच्चे राम, दुर्गा, श्याम और खुशी हैं। घटना के समय बच्चे मकान के नीचे सो रहे थे, जबकि पति-पत्नी तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर फर्श पर गद्दा बिछाकर सोए थे। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे पति-पत्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.