पत्नी की हत्या कर फरार पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरदोई, सितम्बर 5 -- शाहाबाद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी दुर्गेशवती को लाइसेंसी राइफल से गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपित पति दुर्गाप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल भी बरामद की है। घायल महिला की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मिश्रीपुर निवासी दुर्गाप्रसाद का पत्नी दुर्गेशवती से काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। तीन सितंबर को दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान दुर्गाप्रसाद ने लाइसेंसी राइफल से पत्नी को गोली मार दी थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उसे सीएचसी शाहाबाद ले गए थे, जहां से जिला अस्पताल हरदोई और फिर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- कथावाचक ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.