कोडरमा, अप्रैल 11 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी ने पुलिस के बढ़ते दबाव के आगे झुकते हुए गिरिडीह जिले के पचंबा थाने में शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पवन कुमार सोनार (पिता- सुरेश सोनार), निवासी गादी, थाना बेंगाबाद, जिला गिरिडीह, जो वर्तमान में तिलैया बस्ती (थाना तिलैया, जिला कोडरमा) में रह रहा था, को आत्मसमर्पण के बाद तिलैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी, तकनीकी एवं मानवीय स्रोतों से सूचना संग्रह और निगरानी की जा रही थी। पुलिस की सख्त कार्रवाई और लगातार दबाव के कारण आरोपी ने शनिवार को पचम्भा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.