प्रयागराज, मार्च 26 -- झूंसी (प्रयागराज), हिटी। झूंसी के चमनगंज में बुधवार को घरेलू कलह ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक शख्स ने अपनी पत्नी पर इलेक्ट्रिक प्रेस से कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। फिर खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मूलरूप से जौनपुर का रहने वाला हेमंत शर्मा चमनगंज में अपनी मां मुन्नी देवी और बहन गौरी के साथ रहता है। वह झूंसी पुलिस बूथ के पास बैग की दुकान चलाता है। उसकी शादी 2021 में वैवाहिक एप के जरिए पंजाब के गुरदासपुर जिले में धारीवाल निवासी बशीर गसीह की बेटी स्वीटा से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे और अक्सर विवाद होता था।पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। शाम को हेमंत के घर लौटने पर फिर बहस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.