सहारनपुर, मार्च 15 -- सहारनपुर। रामपुर मनिहारान के मोहल्ला महल नई बस्ती में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत होने से सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप महिला के पति पर लगाया है। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने दामाद को फोन कर कहा कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 40 वर्षीय शबाना पत्नी सलीम मोहल्ला महल नई बस्ती निवासी इनाम की बेटी थी। परिजनों के अनुसार 20 वर्ष पहले शबाना की शादी गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर निवासी सलीम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति का व्यवहार अच्छा नहीं था और वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं आया। परिजनों का कहन...