मैनपुरी, जुलाई 26 -- करहल थाना क्षेत्र के ग्राम भूरेपुर में पत्नी की हत्या करके पति घर के बाहर चबूतरे पर सो गया। आरोपी पति ने फावड़े से पत्नी की गर्दन और सिर पर वार किए जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और पति को तख्त पर सोते समय पकड़ लिया और पुलिस की मौजूदगी में जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मुश्किल से उसकी जान बचाई और उसे थाने ले गई। घटना से इलाके में सनसनी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना रविवार सुबह की है। थाना क्षेत्र के ग्राम भूरेपुर निवासी संजेश यादव पुत्र सोबरन सिंह यादव बीएसएफ की 53वीं बटालियन में कार्यरत है और जम्मू में तैनात है। यह भी पढ़ें- फावड़े से पत्नी की गर्दन-सिर पर वार कर हत्या, मर्डर कर घर के बाहर आराम से सोया पति एक सप्ताह पहले वह छुट्टी पर घर आया था।...