फिरोजाबाद, मार्च 28 -- टूंडला, थाना नगला सिंघी पुलिस टीम द्वारा पत्नी की हत्या में वांछित चल रहे अभियुक्त को गांव नगला सदा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा है। गोविन्द कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी रामपुर ने एक दिन पूर्व दिन दहाड़े अपनी पत्नी सीमा देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इस मामले में उसके खिलाफ तेजपाल पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम पमारी थाना पचोखरा जनपद फिरोजाबाद की तहरीर के आधार पर थाना नगला सिंघी में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वांछित अभियुक्त गोविन्द की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा थाना नगला सिंघी पुलिस के साथ दो पुलिस टीम गठित की थी। टीमें हत्या करने वाले पति की तलाश में जुटी थी। शनिवार को मुखविर ने थाना नगला सिंघी पुलिस को सूचना दी कि पत्नी की हत्या में वांछित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.