बरेली, मार्च 10 -- बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव रावल कला में अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को श्मशान भूमि में फेंककर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह ग्रामीणों और ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस श्मशान भूमि पहुंची, जहां महिला का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर सीओ फरीदपुर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक भीमसेन की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। करीब चार वर्ष पहले वह पीलीभीत जिले के गांव विला खजुआ की रहने वाली मंजू (32) को अपने साथ ले आया था। बताया जाता है कि सोमवार रात अवैध संबंधों के शक में भीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.