बदायूं, जून 14 -- पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने घर से एक तमंचा और एक देशी पौनिया बरामद की है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति इन हथियारों को घर में रखता था और उसे डर था कि वह कभी भी उसे गोली मार सकता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों हथियार कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा कुंदन का है। यहां की रहने वाली राधा पत्नी दीपक भारद्वाज ने यूपी-112 पर कॉल कर सूचना दी कि उसके पति दीपक भारद्वाज पुत्र भूपेंद्र शर्मा घर में तमंचा और देशी पौनिया रखते हैं। यूपी -112 पुलिस जब गांव पहुंची तो राधा ने बताया कि उसका पति इन तमंचा व पौनियाय से उसे कभी भी गोली मार सकता है। सूचना मिलते ही यूपी-112 की पीआरवी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद उघैती थाना पुलिस भी गांव पहुंच गई। राधा ने पुलिस को बताय...