फिरोजाबाद, जून 4 -- थाना उत्तर क्षेत्र में एक युवक ने बुधवार को फांसी के फंदे पर लटकते हुए अपनी जान दे दी। आत्महत्या के पीछे गृहकलह बताया गया है। युवक ने अपनी पत्नी की साड़ी से फंदा बनाया। सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस ने पोस्टमार्टम कराते हुए‌ शव परिवार के लोगों के हवाले कर दिया। 26 वर्षीय श्याम सुंदर पुत्र रामनाथ थाना उत्तर क्षेत्र के तहत मोहल्ला द्वारिकापुरी में अपने परिवार के साथ रहता था। रात्रि में किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ। इसके पश्चात उसने कमरे में बंद होकर अपनी पत्नी की साड़ी से पंखे पर फंदा बनाते हुए उस पर लटक गया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थाना उत्तर के तहत कोटला पुलिस चौकी प्रभारी अनुज तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फंदे से नीचे उतारते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जि...