पत्नी की संदिग्ध मौत, पति पर दहेज हत्या का केस
श्रावस्ती, अप्रैल 25 -- गिरंटबाजार, संवाददाता। एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भाई की तहरीर पर पति के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेगमपुर के मजरा बघमरी गांव निवासी सुशीला (19) का शुक्रवार को मायके जाने को लेकर पति मुकेश कुमार से कुछ विवाद हो गया था। जिसके बाद सुशीला का शव घर में ही फांसी के फंदे से लटका पाया गया। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ भरत पासवान, नायब तहसीलदार जमुनहा अमरीश कुमार, गिरंट थाना प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय, चौकी इंचार्ज हरबंशपुर वीर पाल सिंह तोमर पुलिस व फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही पुलिस ने पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.