मुजफ्फरपुर, मई 21 -- सरैया। कोल्हुआ पंचायत के उदयपुर गांव में घरेलू हिंसा के मामले में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। उदयपुर निवासी शत्रुघ्न कुमार की पत्नी पूजा कुमारी ने पति के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। बताया कि शादी के बाद से पति नशे में मारपीट करता था। बच्चों के पालन-पोषण में काफी परेशानी हो रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपित शत्रुघ्न कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- साहब! लड़की बनकर 200 लड़कों से चैट करता है पति; उसे लड़के पसंद हैं, पत्नी के आरोप सुन पुलिस भी दंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...