पत्नी की विदाई से इनकार ससुर की हत्या की वजह, दो गिरफ्तार
समस्तीपुर, जुलाई 29 -- समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बनघाड़ा गांव में विगत 27 जुलाई की रात बुजुर्ग विजय दास की गला रेतकर की गई हत्या मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के दामाद और उसके ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया गया है, जिसे जांच के लिए एफएसएल को भेजा गया है। आरोपियों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव निवासी जीवछ दास के पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ जितेंद्र दास तथा मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनघाड़ा टोल रूपौली निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है। दोनों आपस में ममेरे भाई हैं। बुधवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.