आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। कस्बे के मिर्चामंडी स्थित ससुराल में आए युवक ने पत्नी की विदाई न होने से क्षुब्ध होकर जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रग्घूपुर गांव निवासी 26 वर्षीय पवन कुमार सोनकर पुत्र मूलचंद सोनकर की ससुराल फूलपुर नगर पंचायत के मिर्चा मंडी रोड पर है। वह रोजी-रोटी के लिए दुबई में रहता था। दो माह पहले घर आया था। इसी माह उसे दुबई जाना था। उसकी पत्नी अंजली सोनकर कुछ माह से मायके में ही रह रही थी। परिजनों का कहना है कि पवन कुमार पत्नी की विदाई कराने के लिए गुरुवार की सुबह ससुराल गया था। ससुर अशोक ने अंजली की विदाई करने से मना कर दिया। इससे नाराज पवन पास में ही स्थित बाजार गया और जहर खा लिया। ससुराल पहुंचने के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.