पत्नी की विदाई न होने पर खा लिया जहर
आजमगढ़, जून 4 -- आजमगढ़। पत्नी की विदाई न होने पर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहानागंज निवासी 25 वर्षीय विक्रांत की ससुराल कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भड़सरा खालसा गांव में है। विक्रांत ने नशे की हालत में पत्नी की पिटाई कर दी थी। जिससे पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। मंगलवार को विक्रांत पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल गया था। पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। इस पर विक्रांत ससुराल से कोइनहा बाजार गया और जहरीला पदार्थ खा लिया। वह सड़क के किनारे अचेत पड़ा हुआ था। राहगीरो ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विक्रांत को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.