पत्नी की रीलबाजी से था परेशान, हरिद्वार में कर डाला पिंडदान; फोटो पर थूककर बहाया
हरिद्वार, मई 9 -- धर्मनगरी हरिद्वार की विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी के पास आस्था से खिलवाड़ का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी की फोटो पर थूकने के बाद उसे गंगा में प्रवाहित करता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि शख्स अपनी पत्नी की रील बनाने की आदत से नाराज था और इसी नाराजगी में उसने जिंदा पत्नी का पिंडदान कर डाला। उसकी फोटो पर थूककर गंगा में बहा दिया। वहीं इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने मामले में जांच और ऐसा करने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि शख्स के हाथ में एक फोटो दिखाई देती है, जिसे वह पहले अपमानजनक तरीके से व्यवहार करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.