कौशाम्बी, फरवरी 18 -- मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले थल सेनाकर्मी की पत्नी लाखों की नकदी और गहने लेकर प्रेमी के साथ चली गई। सेना कर्मी पत्नी की रिहाई के लिए हफ्ते भर तक आरोपी से मिन्नत करता रहा। आरोप है कि आरोपी उसे वापस भेजने के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी युवक व महिला की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित भारतीय थल सेना कर्मी की मानें तो 10/11 फरवरी की रात उनकी पत्नी खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। इसी के बाद संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि वह सरायअकिल इलाके के तरना उर्फ तन्ना गांव में रहने वाले अपने प्रेमी निकेश दिवाकर के साथ फरार हो गई है। आरोप है कि पत्नी अपने साथ पांच लाख रुपया नकद व कर...