प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- भोर में फांसी के फंदे पर लटकती मिली महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। मृतका के मामा ने पहले ही आशंका जताई थी कि उसकी हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने पर पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाघराय थाना क्षेत्र के काशीपुर धमावां गांव निवासी सुनील कुमार की 35 वर्षीय पत्नी ज्योति देवी 18 अप्रैल की रात में फांसी के फंदे पर लटकती मिली थी। मामले में मृतका के मामा जगदीश प्रसाद निवासी रैकवारन का पुरवा बेंधन गोपालपुर ने भांजी की गला दबाकर हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा तो रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हो गई। पुलिस ने मृतका के मामा जगदीश की तहरीर पर मृतका ज्योति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.