पत्नी की मौत के थोड़ी देर बाद बुजुर्ग ने भी तोड़ दिया दम
महाराजगंज, जून 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम खरचौली में एक हृदय विदारक घटना होने से गांव में मातम पसरा हुआ है। यहां की एक बुजुर्ग महिला की अचानक हुई मौत का सदमा उसका पति बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसके थोड़ी ही देर में बुजुर्ग की भी मौत हो गई। बुजुर्ग दंपत्ति की थोड़े ही समय अंतराल में हुई मौत चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार नारायणी नदी के पथलहवा घाट पर कर दिया।ग्राम खरचौली निवासी रक्षा शर्मा (70) की पत्नी सोमवार की सुबह घर में हैंडपंप पर हाथ मुंह धोने गई। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और सिर के बल गिर गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद रक्षा शर्मा और उनके बड़े बेटे सुभाष द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की गई। इसी बीच पत्नी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.