पत्नी की मौत के कुछ घंटे बाद पति ने भी खाया जहर, हालत गंभीर
शाहजहांपुर, जून 29 -- घरेलू विवाद के बाद जहर खाने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही पति ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मौजमपुर मोहल्ला निवासी प्रमोद कुमार और उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी के बीच रविवार देर शाम किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हो गया। कहासुनी के बाद नाराज राजेश्वरी ने घर में रखी सल्फास की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर देर रात इलाज के दौरान राजेश्वरी की मौत हो गई। सोमवार सुबह जब राजेश्वरी की मौत की जानकारी घर पहुंची तो परिवार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.