रामपुर, मार्च 8 -- केमरी। बदायूं जिले के नगला सर्की गांव निवासी दिग्वेन्द्र सिंह राठौर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन की शादी 2019 में केमरी क्षेत्र के ग्राम कागानगला निवासी सुरजीत सिंह से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद उसकी बहन के गर्भवती होने पर उसकी भाभी ने इलाज के नाम पर दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। आरोप लगाया कि पति के भाभी से संबंध थे। बाद में ससुराल वाले रूपए की मांग करते थे,तब उन्होंने एक लाख रुपये भी दिए थे। 26 फरवरी को सुरजीत ने फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन की तबियत खराब है। जिसके बाद इलाज के दौरान बरेली में उसकी बहन की मौत हो गई। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि तहरीर मिलने पर पुलिस ने सुरजीत,शिशुपाल, सुनीता व सास के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.